अँधेरा देखकर दिल घबराने लगा,
रौशनी देखकर दिल में सुकूँ आने लगा।
चिंतन से माथे पर शिकन पड़ने लगी,
शमा-ए-उम्मीद से खुशियाँ आने लगीं।
जब तक अँधेरा रहा, भय के सैलाब उमड़ने लगे,
शमा जलते ही परवाने ख़ुद-ब-ख़ुद आने लगे।
अँधेरे से गुज़र जाने का हुनर जो सीखने लगे,
रौशनी मिलते ही हम मंज़िल की ओर बढ़ने लगे।
ज़िंदगी में ग़मों के अँधेरे से क्यों सहम जाने लगें,
रौशनी की उम्मीद लेकर मंज़िल की ओर बढ़ते चलें।
अब्दुल रहमान बाँदवी
बाँदा (उत्तर प्रदेश)

